Roadways buses will take people traveling on foot to the destination in Rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में पैदल यात्रा कर रहे लोगों को गंतव्य तक पहुंचाएंगी रोडवेज बसें

khaskhabar.com: शनिवार, 28 मार्च 2020 2:57 PM (IST)
राजस्थान में पैदल यात्रा कर रहे लोगों को गंतव्य तक पहुंचाएंगी रोडवेज बसें
जयपुर । प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि कोरोना के कारण लॉक डाउन की स्थिति के कारण पैदल ही दूसरे जिलों में अपने घरों को लौट रहे लोगों को गंतव्य के लिए बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। खाचरियावास ने रोडवेज़ को अपने प्रदेशभर के डिपो पर इसके लिए हर समय 20 बसें सेनेटाइजर से सेनेटाइज कर तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के कारण कई मजदूर, कामगार एवम जनसामान्य अकेले या मय परिवार मज़बूरी में कई किलोमीटर का सफर कर रहे हैं। इसे देखते हुए यह निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि डिपो पर तैयार रखीं गईं यह बसें जिला कलेक्टर की अनुशंसा पर रवाना की जाएंगी जो पैदल यात्रा कर रहे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। परिवहन मंत्री ने सभी से अपील की है कि लॉक डाउन पूरे देश और देशवासियों की सुरक्षा के लिए है। इस लिए केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में ही घर से निकलें। सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें और राज्य एवं केंद्र सरकारों के दिशा निर्देशों का पूरा पालन करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement