अदन। यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में एक पुलिस चौकी पर रविवार को हुए बम हमले में छह सैनिकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। अदन के एक सरकारी सूत्र ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि अज्ञात हमलावरों ने अदन प्रांत के शेख ओथमान जिले में चौकी पर सडक़ किनारे बम विस्फोट किया। सूत्र के अनुसार, इस विस्फोट में सरकार समर्थक छह सैनिकों की मौत हो गई, जो अपने बख्तरबंद वाहनों के साथ क्षेत्र में तैनात थे। हमले की फिलहाल किसी आतंकवादी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।