Advertisement
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का रोडमैप तैयार : रोहन गुप्ता

रोहन गुप्ता ने कहा कि '400' पार जनता का नारा बन चुका है। इंडिया गठबंधन को इस चुनाव में करारी हार मिलने जा रही है। विपक्ष को मालूम है कि उनकी जमीनी हकीकत क्या है, इसलिए चुनावी परिणाम के पहले हार मान चुके हैं। विपक्ष के नेता अपनी जीत का आंकड़ा नहीं दे पा रहे हैं। न ही बता पा रहे हैं कि उनकी तरफ से प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन होगा?
उन्होंने कहा कि बीते दस सालों में एनडीए सरकार ने सफलता का नया ट्रैक रिकॉर्ड बनाया है। मोदी सरकार ने नेक और मजबूत इरादे के साथ विकास के काम किए हैं। तीसरी बार सरकार बनने के बाद पहले 125 दिनों के रोडमैप पर काम होगा। पीएम मोदी ने देश की जनता से जो भी वादे किए हैं और जनता की जो हमारी सरकार से अपेक्षा है, उसे शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा। सरकार गठन के 125 दिनों में अंदर विकास की नई झांकी देखने को मिलेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


