khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 1:28 PM (IST)
हैदराबाद। यहां बाहरी रिंग रोड के पास दो वाहनों की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि हादसा मंगलवार रात रंगा रेड्डी जिले के मेडचल मंडल के सुथारीगुडा में टोल गेट के पास हुआ। हादसे में दो गाडिय़ों की टक्कर में एक टवेरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना उस समय हुई जब टवेरा टोल चुकाने के लिए रुकी, टवेरा के आगे 18 पहियों वाला एक ट्रक अपनी बारी की प्रतीक्षा में खड़ा था। इसी बीच डीसीएम ने पीछे से टवेरा को टक्कर मार दी। इस टक्कर से टवेरा, डीसीएम और 18 पहियों वाले भारी ट्रक के बीच बुरी तरह कुचल गई।