Road accident leaves 3 killed, 9 injured in Karachi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कराची में सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 9 घायल

khaskhabar.com: सोमवार, 29 नवम्बर 2021 3:45 PM (IST)
कराची में सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 9 घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। मीडिया के अनुसार शहर के लांधी इलाके में एक निजी कंपनी का स्टाफ ले जा रही वैन विपरीत दिशा से आ रही मिनी बस से टकरा गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि घायलों में दोनों वाहनों के यात्री शामिल हैं, जबकि तीनों मृत यात्री वैन में सवार थे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement