सागर। एमपी के सागर जिले में जायलो और स्कूल वाहन की आमने-सामने में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। मृतकों में मंत्री कुसम महदेले के दो चचेरे भाई और दो भाभी भी शामिल हैं।
हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तो़ड दिया, जबकि दो की मौत इलाज के दौरान हो गई। घायलों को इलाज के लिए सागर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों में कैबिनेट मंत्री और पन्ना विधायक कुसुम महदेले के रिश्तेदार प्रहलाद, जगदीश, सावित्री, मुन्नी हैं, जबकि पांचवा मृतक ड्राइवर राजेश सिंह है।