Road accident in MP, 3 died 5 injured -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार पलटने से 3 की मौत, 5 घायल

khaskhabar.com:
कार पलटने से 3 की मौत, 5 घायल
सीहोर। एमपी के सीहोर जिले की पगारिया घाटी में बुधवार सुबह एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। आष्टा थाने के प्रभारी बी.डी. वीरा ने बताया कि शुजालपुर का एक परिवार बुधवार सुबह अपनी स्कार्पियो में गुजरात से लौट रहा था। पगारिया घाटी से गुजरते वक्त वाहन चालक मोबाइल पर सडक़ मार्ग की जानकारी हासिल करने लगा, तभी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सडक़ किनारे पलट गई, क्योंकि वाहन काफी तेज रफ्तार में था। वीरा के मुताबिक, इस हादसे में नावेद (28), उसकी पत्नी तनवीर (24) और नावेद की मां यासमीन (50) की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुए पांच लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement