khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 2:15 PM (IST)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योतिस्वरूप शर्मा ने बताया की झालावाड़ के बकानी
पुलिस थाना क्षेत्र के लोधा समाज के 30 महिला-पुरुष एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में
सवार हो कर रामदेवरा तीर्थ जैसलमेर जा रहे थे। भीलवाड़ा मुख्यालय से 15
किलोमीटर दूर ब्यावर मार्ग पर माण्डल तालाब के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित
होकर पलट गया। हादसे में तीन महिलाओं और तीन पुरुषों की घटनास्थल पर ही मौत
हो गई।
दो घायलों की अस्पताल में मौत