Advertisement
व्यवस्था परिवर्तन के लिए आरएलपी की सत्ता संकल्प यात्रा 28 सितंबर से, सालासर में सभा का आयोजन कर होगी शुरुआत

यह कहा सीएम गहलोत और पायलट को लेकर
सांसद हनुमान बेनीवाल ने पत्रकारों द्वारा सचिन पायलट और अशोक गहलोत के संदर्भ में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा की दोनो ही फौजमार कप्तान है।
अपराध में राजस्थान को एक नंबर बनाने के लिए सीएम संकल्पित
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में जिस तरह अपराध बढ़े और महिला अपराधों में बढ़ोतरी हुई उसे हर रोज राजस्थान को शर्मसार होना पड़ रहा है लेकिन सरकार और भाजपा दोनों सत्ता की लड़ाई में व्यस्त है, बेनीवाल ने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने कहा की राजस्थान अपराध में अभी एक नंबर पर नहीं है ऐसे में उनकी जो मंशा है उससे जाहिर हो रहा है की वो राजस्थान को अपराध में अव्वल बनाने में लगे हुए है।
यह कहा ईआरसीपी को लेकर
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को कांग्रेस तथा भाजपा ने राजनैतिक रूप दिया जो गलत है, सांसद ने कहा कि किसी भी परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करना केंद्र सरकार का काम होता है और केंद्र में जल शक्ति मंत्री राजस्थान से है बावजूद इसके इस महत्वपूर्ण परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने में अनावश्यक रूप से देरी की जा रही है जो उचित नहीं है , उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को लोकसभा में कई बार उठा चुके हैं।
यह कहा अमित शाह और प्रियंका गांधी के लिए
सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रतापगढ़ के धरियावद में एक महिला को निर्वस्त्र करके वीडियो बनाने से जुड़े मामले का हवाला देते हुए कहा की प्रियंका गांधी और अमित शाह दोनो आदिवासी क्षेत्र में जाकर आए लेकिन दोनो ने उस पीड़िता से मिलना मुनासिब नहीं समझा इससे जाहिर है की दोनो दलों को आम गरीब से कोई मतलब नहीं है ।
भाजपा- कांग्रेस के एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप से रुका राजस्थान का विकास
बेनीवाल ने कहा कि जनहित के कई मुद्दों को लेकर केंद्र की सरकार कहती है कि यह राज्य का विषय है और राज्य सरकार कहती है केंद्र का विषय है वहीं राजानैतिक स्वार्थ के लिए दोनों के आरोप प्रत्यारोप से राजस्थान का विकास ज्यादा नहीं हो पाया।
सत्ता में स्थापित हो आम आदमी की भूमिका
बेनीवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के गरीब को न्याय मिल सके तथा तहसील थाना तथा कचहरी में उनका मान- सम्मान हो और राजस्थान की जनता का मान सम्मान बढे इसके लिए आर एल पी संघर्ष कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


