RJD Rabri Devi, Tejsawi Yadav strike End Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

RJD के 5 सदस्यों का निलम्बन रद्द, राबड़ी,तेजस्वी यादव का धरना समाप्त

khaskhabar.com: बुधवार, 28 नवम्बर 2018 9:48 PM (IST)
RJD के 5 सदस्यों का निलम्बन रद्द, राबड़ी,तेजस्वी यादव का धरना समाप्त
तेजस्वी यादव ने कहा कि आखिर जिन नेताओं को सदन से निलंबित किया गया था, उन्होंने तो केवल जनता की बात रखने का काम किया था। सरकार की तानाशाही नीति नहीं चलेगी।" इससे पूर्व विधान परिषद की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के कारण बुधवार को पहले दोपहर 12 बजे और फिर गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने के बाद ही विपक्षी सदस्य सीबीआई के दुरूपयोग को लेकर वेल में पहुंच कर हंगामा करने लगे। विधान परिषद में हुए हंगामे के दौरान सभापति हारून रशीद ने विपक्ष के पांच सदस्यों राधाचरण सेठ, सुबोध राय, दिलीप राय, कमर आलम, खुर्शीद मोहसिन को दो दिन के लिए निलंबित कर दिया। निलंबन के विरोध में राबड़ी देवी वेल में पहुंचकर धरना पर बैठ गई। उनके साथ प्रेमचंद मिश्रा, रामचंद्र पूर्वे, सुबोध कुमार, दिलीप राय,, कमर आलम और खुर्शीद मोहसिन भी राबड़ी देवी के साथ धरना पर बैठ गए। इधर, विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव राजद के अन्य सदस्यों के साथ विधानसभा मुख्यद्वार पर धरना पर बैठ गए थे।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement