औरंगाबाद। बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई मारपीट और छुरेबाजी की घटना में ओबरा के विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा के बेटे और अंकोरहा पंचायत के मुखिया कुणाल प्रताप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश के कारण विधायक के मुखिया बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, भगवान बिगहा गांव निवासी कुणाल प्रताप का अपने ही गांव के पिंटू कुमार से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे नीमा पेट्रोल पंप के समीप कुणाल और पिंटू के बीच झड़प हुई।