Advertisement
सिद्धार्थ के सम्मान में सीसीडी आउटलेट 1 दिन के लिए बंद

यह निर्णय बुधवार तडक़े नेत्रावती नदी में सिद्धार्थ का शव बरामद होने के कुछ ही घंटों में बाद लिया गया।
कॉफी ग्लोबल एंटरप्राइजेज और अमेल्गमेटेड बीन कॉफी (एबीसी) समेत सीसीडी के कार्यालय देशभर में बंद रहेंगे।
सूत्र ने कहा, ‘‘कॉफी किंग सिद्धार्थ की असमय मौत के बाद कर्नाटक में कॉफी के तीन जिलों चिकमंगलुरू, हसन और कोडुगू में कॉफी के सभी बागानों के कर्मियों की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।’’
उनका शव नदी में बुधवार तडक़े लगभग 6.30 बजे दो मछुआरों को मिला। सोमवार शाम को सिद्धार्थ के चालक द्वारा उनके नदी के पुल से गायब होने का मामला दर्ज करने के बाद से प्रदेश सरकार ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया हुआ था।
सिद्धार्थ के परिवार में उनकी पत्नी मालविका हेगड़े और दो बेटे हैं।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


