खेताराम को आर्थिक सहायता के रूप में कई भामाशाहों ने नकद राशि भी भेंट की।
भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व
अधिकारियो ने ओलम्पिक धावक खेताराम का हौसला अफजाई कर रेगिस्तान ही नही
बल्कि देश का नाम रोशन करने पर बधाई दी। खेताराम ने कहा की मैने ओलम्पिक
में गोल्ड मैडल लाने के लिए बहुत मेहनत की लेकिन सफल नही हो पाया उसके लिए
देश वासियों से माफ़ी मांगता हूं। इस अवसर बाड़मेर जैसलमेर सांसद कर्नल
सोनाराम चौधरी ने धावक खेताराम के जज्बे को सलाम करते हुए खेताराम के गांव
खोखसर में स्टेडियम बनाने की घोषणा की । बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने भी
धावक खेताराम के घर के पास सार्वजनिक सभा भवन के निर्माण के लिए विद्यायक
कोटे से 5 लाख रुपए देने की बात कही। इस दौरान बाड़मेर अतिरिक्त जिला
कलेक्टर ओपी विश्नोई, पुलिस कप्तान डॉ. गगनदीप सिंगला सहित कई जनप्रतिनिधि
और अधिकारी उपस्थित थे।