Right to Health Bill - Consensus reached between doctors and state government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राइट टू हेल्थ बिल : डॉक्टरों व सरकार के बीच कुछ मांगों पर बनी सहमति, हड़ताल हुई खत्म

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अप्रैल 2023 1:40 PM (IST)
राइट टू हेल्थ बिल : डॉक्टरों व सरकार के बीच कुछ मांगों पर बनी सहमति, हड़ताल हुई खत्म
जयपुर। राजस्थान में राइट टू हेल्थ बिल को लेकर डॉक्टरों व सरकार के बीच 8 बिंदुओ पर सहमति बनी है । इसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल को खत्म करने का ऐलान कर दिया है । प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स सोसायटी के सेक्रेटरी विजय कपूर ने बताया-सुबह साढ़े दस बजे डॉक्टरों का एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य सचिव के निवास पर बातचीत की। इन बिंदुओ पर बनी सहमति…। इन बिंदुओं पर हुआ समझौता :
1. 50 बिस्तरों से कम वाले निजी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों को आरटीएच से बाहर रखा जाएगा।
2. जिन निजी अस्पतालों की स्थापना सरकार से बिना किसी सुविधा के हुई है और रियायती दर पर बिल्डिंग को भी आरटीएच अधिनियम से बाहर रखा जाएगा।
3. ये अस्पताल आरटीएच के दायरे में आएंगे-
- निजी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल
- पीपीपी मोड पर बने अस्पताल
- सरकार से मुफ्त या रियायती दरों पर जमीन लेने के बाद स्थापित अस्पताल (प्रति उनके अनुबंध की शर्तें)
- जो अस्पताल ट्रस्टों द्वारा चलाए जाते हैं (भूमि और बिल्डिंग के रूप में सरकार द्वारा वित्तपोषित)
4. राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर बने अस्पतालों को नियमित करने पर विचार किया जायेगा
5. आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए पुलिस केस और अन्य मामले वापस लिए जाएंगे
6. अस्पतालों के लिए लाइसेंस और अन्य स्वीकृतियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम होगा
7. फायर एनओसी नवीनीकरण हर 5 साल में करवाया जाएगा
8. नियमों में कोई और परिवर्तन, यदि कोई हो, आईएमए के दो प्रतिनिधियों के परामर्श के बाद किया जाएगा

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement