Ridiculous dowry case in jhansi Struggling to acidify the woman dowry-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दरिंदगीः दहेज न मिलने पर मारपीट कर महिला को तेजाब पिलाया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017 3:33 PM (IST)
दरिंदगीः दहेज न मिलने पर मारपीट कर महिला को तेजाब पिलाया
झांसी। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति और ससुरालीजन इस हद तक पहुंच जायेंगें। यह उस महिला ने कभी सोचा भी नही था। जिसे उसके पति और ससुरालीजनों ने मारपीट कर शौचालय साफ करने वाला तेजाब पिला दिया। जिसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई। जनपद के थाना सीपरी बाजार थानान्तर्गत गोंदू कम्पाउण्ड निवासी श्रीमती संध्या ने अपनी अपनी बेटी चांदनी विवाह नीरज के साथ बड़ी धूमधाम से किया था। विवाह के कुछ समय तक सब ठीक रहा। लेकिन जैसे समय बीता पति और ससुरालीजन उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उनहोंने मारपीट कर उसे जबरन शौचालय साफ करने का तेजाब पिला दिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी ओर समथर थानान्तर्गत श्रीमती वंदना पुत्री दिनेश ने समथर थाने की पुलिस से शिकायत की। शिकायत करते हुये बताया कि उसका पति और ससुरालीजन उससे अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपयों की मांग करने लगे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने मारपीट की। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement