Rewa Murum incident took a serious turn: Congress Mahila Morcha gheraoed SP office-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रीवा के मुरुम कांड ने तूल पकड़ाः कांग्रेस महिला मोर्चा ने किया SP आफिस का घेराव

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जुलाई 2024 7:44 PM (IST)
रीवा के मुरुम कांड ने तूल पकड़ाः कांग्रेस महिला मोर्चा ने किया SP आफिस का घेराव
रीवा। जिले की मनगवां विधान सभा क्षेत्र के गंगेव चौकी अन्तर्गत ग्राम हिनौता में मनावता को शर्मसार कर देने वाली घटना से नारी जगत सकते में है। दोनो महिलाओं को दबंगों द्वारा जमीन में जिन्दा गाड़ने का कुत्सित प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज नहीं किया गया। पीडितों को न्याय दिलाने एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कराए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस महिला मोर्चा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करते हुए रीवा एसपी को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस महिला नेत्री ने बताया कि रीवा जिले कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में महिलाओं को जिन्दा दफन करने का काम किया जा रहा है। एक तरफ भाजपा की सरकार महिलाओं को लेकर बयानबाजी कर वाहवाही लूटने का काम करती रहती है, दूसरी तरफ महिलाओं के उपर अत्याचार करने पर उतारू है कोई देखने सुनने वाला नहीं है। यह घटना पूरी मध्यप्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर रोगटे खड़ी कर देने वाली है। अधिकारीयों द्वारा घटना को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया जो गलत है, उक्त घटना को देखा जाए तो हत्या के प्रयास का मामला बनना चाहिए मगर अरोपियों को बचाने के लिए हत्या के प्रयास का मामला नहीं दर्ज किया गया है।
हिनौता गाँव कि ममता पाण्डेय पत्नी जीवेश पाण्डेय, आशा पाण्डेय पत्नी शीवेश पाण्डेय को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए। पीडितों के उचित इलाज की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही दबंगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उचित न्याय पीड़ितों को दिलाया जाए।
पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना को ड्राईवर की लापरवाही बताते हुए लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा है। अपराधियों के ऊपर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होना चाहिए। दबंगों द्वारा मुरूम में दबा कर हत्या करने का प्रयास किया गया। जिससे उनकी जान भी जा सकती थी। इस घटना को लेकर महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लंबा के निर्देशानुसार पूरे मध्य प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement