Advertisement
हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी

बता दें कि दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए। इस मौके पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लिए आज ऐतिहासिक पल है। मात्र 50 दिनों के कार्यकाल में आयुष्मान कार्ड वितरित कर दिया गया, इसलिए यह ऐतिहासिक दिन है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हम हर चीज की चरणबद्ध तरीके से योजना बना रहे हैं, चाहे वह इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित हो या आयुष्मान योजना से, सब कुछ योजनाबद्ध है। पहले हम 100 दिन का टारगेट पूरा कर रहे हैं। हालांकि, 100 दिन में दिल्ली नहीं बदल जाएगी, लेकिन दिल्ली के स्वास्थ्य की स्थितियां बदलती हुई दिखेंगी। हमारा कदम अपने टारगेट और अचीवमेंट की तरफ है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


