Advertisement
केन्द्रीय सहकारी बैंको की समीक्षा बैठक वीडियो काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न

शासन सचिव डाॅ. समित शर्मा ने एजेन्डा वार प्रत्येक बिन्दु पर चर्चा करते हुये सभी को आधार प्रमाणित उपस्थिति दर्ज करने बाबत निर्देशित किया। साथ ही पैक्स कम्प्यूटराईजेशन के कार्य की विस्तृत विवेचना करते हुये सभी बैंकों को 28 जून, 2026 से पूर्व डाईनेमिक डे-एण्ड की स्थिति में पहुंचना सुनिश्चित करने बाबत निर्देशित किया।
डाॅ. शर्मा ने सभी को सूचित किया कि भारत सरकार के उत्कृष्ठ पैक्स के मापदण्डो के अनुसार राजस्थान से अलवर की नवगांव समिति प्रथम स्थान पर रही है। जिसके लिये पैक्स एवं बैंक को बधाई दी। साथ ही ‘‘सहकारिता में सहकार‘‘ के भारत सरकार के कार्यक्रम को मध्य नजर रखते हुये सभी दुग्ध सहकारी समितियों के खाते सहकारी बैंकों में खोले जाने एवं बैंक मित्र बनाकर माईक्रो एटीएम जारी किये जाने के साथ-साथ आवश्यक ट्रांजेक्शन किये जाने बाबत निर्देशित किया। डाॅ. शर्मा ने सहकार सप्ताह 29 जून से 6 जुलाई तक मनाये जाने बाबत आवश्यक कार्यवाही किये जाने एवं सभी पैन्डेंसी जीरो करने बाबत निर्देशित किया।
मंत्री एवं शासन सचिव महोदय द्वारा माईक्रो लेवल पर माॅनिटरिंग किये जाने बाबत सभी प्रबन्ध निदेशको को निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में सहकारी बैंकों की विभिन्न बैकिंग मापदण्डो के आधार पर विस्तृत विश्लेषण करते हुये प्रत्येक सैक्टर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तथा कमजोर प्रदर्शन करने वाले बैंकों की अलग-अलग रैंकिंग बनायी गयी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



