Advertisement
सौ दिवसीय कार्ययोजना एवं बजट घोषणाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी लेकर आवश्यकतानुसार भर्ती प्रक्रिया का कलेण्डर बनाया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी एवं सुचारू ढंग से आयोजित कराने के लिए पुलिस, कार्मिक एवं संबंधित विभाग के उच्चस्तरीय अधिकारियों की कमेटी के गठन के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में खेल कोटे के तहत दी जाने वाली नियुक्तियों में नियमों के स्पष्टीकरण हेतु खेल विभाग व कार्मिक विभाग को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।
शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा के साथ ही स्कूल शिक्षा में भी कौशल विकास को जोड़ा जाए ताकि युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान किये जा सके। उन्होंने कहा कि मिड-डे-मील योजना में भोजन की गुणवत्ता की जांच करने एवं कार्यालयों में शौचालय आदि स्वच्छता संबंधी बिंदुओं की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक को अपनाया जाए। मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों के निस्तारण के संबंध में संभागीय आयुक्त के स्तर पर प्रगति रिपोर्ट तैयार करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन प्रकरणों के निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा एवं लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शर्मा ने एंटी रोमियो स्क्वायड के गठन के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण हेतु भयमुक्त वातावरण बनाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने लाडली सुरक्षा योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सार्वजनिक स्थलों, बालिका छात्रावासों एवं नारी निकेतन परिसरों में सीसीटीवी कैमरे शीघ्र लगवाने के भी निर्देश प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने बृज चैरासी परिक्रमा मार्ग में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना में घरों पर सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए।
बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, सचिव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


