Retired officers join BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेवानिवृत्त अधिकारी हुए भाजपा में शामिल

khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 2:36 PM (IST)
सेवानिवृत्त अधिकारी हुए भाजपा में शामिल
शिमला। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को कुछ सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री प्रो. प्रेमकुमार धूमल के सामने विधिवत् रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। छोटा शिमला में प्रो. धूमल के आवास में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता बलदेव राज शर्मा, वन अधिकारी प्रताप सिंह ठाकुर तथा अन्य संत राम ठाकुर, मनीष कुमार और भीम सेन आदि शामिल हैं। प्रो. धूमल ने इन नए आगंतुकों का स्वागत किया और कहा कि इससे क्षेत्र में पार्टी की मजबूती को और बल मिलेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश भर में भाजपा की लहर दौड़ रही है। केंद्र की तरह हिमाचल को भी कांग्रेस मुक्त करने के लिए हम सब मिल कर प्रयास करेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता ईश्वर रोहाल, वीना ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री प्रमोद ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, आशा कश्यप, शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष रणदीप कंवर, दलीप कंवर, इंद्र पाल ठाकुर, प्यार सिंह कंवर, सुदीप महाजन, बलदेव राज ठाकुर, त्रिलोक सिंह वर्मा, रोशन वर्मा, नरेश राय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष पारुल शर्मा, रमेश शर्मा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे I अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement