Restoring production in Syrias Aleppo top government priority: PM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अलेप्पो में उत्पादन बहाली प्राथमिकता:PM

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 6:06 PM (IST)
अलेप्पो में उत्पादन बहाली प्राथमिकता:PM
दमिश्क। सीरिया के प्रधानमंत्री इमाद खामिस ने सोमवार को कहा कि सीरिया के अलेप्पो शहर में सरकारी बलों द्वारा पिछले महीने नियंत्रण हासिल करने के बाद शहर में उत्पादन बहाल करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकारी समाचार एजेंसी सना ने यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, खामिस ने अलेप्पो पर फिर से सरकार के नियंत्रण के बाद सोमवार को शहर में हुई एक मंत्रिमंडलीय बैठक में कहा, अलेप्पो से सरकार का ध्यान कभी नहीं हटा। राष्ट्रपति बशर अल असद के निर्देश पर 15 सदस्यीय मंत्रिमंडल शहर की सेवा और आर्थिक स्थिति के मूल्यांकन के लिए गया था। खामिस ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता शहर में उत्पादन बहाल करना है।

[@ मच्छर से मौत हादसा,मिलेगा बीमा क्लेम]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement