Resolution on the Prohibition of Women-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिलाओं ने लिया नशाबंदी का संकल्प

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 2:56 PM (IST)
महिलाओं ने लिया नशाबंदी का संकल्प
जबलपुर। मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए चल रही ‘नमामि देवी नर्मदे’ सेवा यात्रा के दौरान जबलपुर की धरमपुरा पंचायत की महिलाओं ने नशाबंदी का संकल्प लिया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सेवा यात्रा शनिवार को जबलपुर जिले के शहपुरा विकास खंड के ग्राम धरमपुरा में पहुंची। गांववालों ने यहां उमड़े जन-सैलाब के बीच यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा के प्रभारी स्वामी अखिलेश्वरानंद ने कहा कि यह यात्रा जन-सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण का अनूठा प्रयास है। ग्राम पंचायत धरमपुरा की किरण यादव, अर्चना यादव, माचाबाई यादव, दोजाबाई यादव सहित करीब 15 महिलाओं ने यात्रा के दौरान नशाबंदी का संकल्प लिया। शनिवार को यात्रा के धरमपुरा पहुंचने पर इन महिलाओं ने अपने पति एवं परिवार के सदस्यों को नशे के सेवन से रोकने के लिए हरसंभव कोशिश करने की बात कही।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement