Resist attempts to cut trees-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सौ वर्ष पुराने पेड को काटने के प्रयासों से लोगों में रोष

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 5:02 PM (IST)
सौ वर्ष पुराने पेड को काटने के प्रयासों से लोगों में रोष
भरतपुर। प्राचीन धरोहर के रूप में स्थित सौ वर्ष पुराने एक वृक्ष को उखाड़े जाने के प्रयासों से लोगो में रोष है। जानकारी के अनुसार शहर में काली की बगीची के पास श्मशानेशवर महादेव मंदिर परिसर में वृक्ष के रूप में खड़ी इस प्राचीन धरोहर को शुक्रवार को उखाड़े जाने के प्रयासों के बाद लोगों ने मौके पर इसका विरोध किया। बताया गया कि लोगों के विरोध के बाद देवस्थान विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि यह प्राचीन धरोहर देवस्थान विभाग के अधीन राजकीय सुपुर्दगी श्रेणी के मंदिर श्मशानेशबर महादेव मंदिर परिसर में है। इस बेशकीमती जमीन पर कई भूमाफियाओं की नजर है, लेकिन देवस्थान विभाग ने 2 जून, 2015 को भरतपुर के सहायक रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर इस जमीन को सुरक्षित रखे जाने का अनुरोध भी किया है।

[@ अजब गजबः 200 ग्राम का गेहूं का दाना]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement