Resident doctors who went on strike in support of private hospital doctor over RTH bill return to work-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
May 29, 2025 11:19 am
Location

RTH बिल को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल डॉक्टर के समर्थन में हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौटे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मार्च 2023 2:45 PM (IST)
RTH बिल को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल डॉक्टर के समर्थन में हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौटे
जोधपुर। जोधपुर में राइट टू हेल्थ बिल को लेकर शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक विरोध कर रहे हैं। वहीं प्राइवेट हॉस्पिटल डॉक्टर के समर्थन में हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टर अब काम पर लौट आए हैं। डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज ने 90 जूनियर रेजिडेंट को नियुक्ति दी है, जिनमें से 43 ने ज्वाइन भी कर लिया है। वहीं रेजिडेंट डॉक्टर के काम पर लौटने की वजह से अब यहां आने वाले मरीजों को भी राहत मिलेगी क्योंकि रेजिडेंट डॉक्टर के अभाव में मरीज परेशान हो रहे थे और कई ऑपरेशन टाल दिए गए थे।


डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज से जुड़े मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल, उमेद हॉस्पिटल और महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रेजिडेंट डॉक्टर वापस काम पर लौट चुके हैं। यहां पर 541 रेजीडेंट में से 373 ने गुरुवार को उपस्थिति दी। वहीं 33 रेजीडेंट देर रात को पहुंचे। डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलीप कछवाहा के अनुसार अब कोई भी रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट स्ट्राइक पर नहीं है। उन्होंने बताया 90 जूनियर रेजिडेंट को नियुक्ति दी गई है जिनमें से 43 ने काम शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement