Resident doctors should return to their duty immediately... AIIMS director appeals-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेजिडेंट डॉक्टर तुरंत अपनी ड्यूटी पर लौटें.... AIIMS निदेशक ने की अपील

khaskhabar.com: बुधवार, 21 अगस्त 2024 1:28 PM (IST)
रेजिडेंट डॉक्टर तुरंत अपनी ड्यूटी पर लौटें.... AIIMS निदेशक ने की अपील
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निदेशक ने AIIMS नई दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टरों से तुरंत अपनी ड्यूटी पर लौटने की अपील की है ताकि रोगी देखभाल सेवाएं सामान्य हो सकें। दरअसल कोलकता रपे मर्डर केस को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर थे,कल सुप्रीम कोर्ट के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया था। कोलकाता में 9 अगस्त को सरकारी आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। अब महिला डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनके शरीर पर 14 चोटों के निशान थे। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि सभी चोटें मृत्यु से पहले की हैं। सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, गाल, होंठ, नाक, दाहिना जबड़ा, ठोड़ी, गर्दन, बायां हाथ, बायां कंधा, बायां घुटना, टखना और प्राइवेट पार्ट के अंदरूनी हिस्से सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में कई चोटें पाई गईं।
फेफड़ों में रक्तस्राव देखा गया, शरीर के अन्य हिस्सों में खून के थक्के और प्राइवेट पार्ट के अंदर एक सफेद गाढ़ा चिपचिपा तरल पदार्थ मौजूद था। सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट के निष्कर्षों से पता चलता है कि पीड़िता की मौत गला घोंटने के कारण हुई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement