Advertisement
भाजपा में फेरबदलः राजस्थान के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को तेलंगाना भेजा

पूर्व सीएम वसुंधराराजे को राजस्थान की राजनीति में हाशिए पर लाने में भी प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की हील भूमिका बताई जा रही है। इसलिए विरोधी गुट के लोगों ने संगठन महामंत्री के खिलाफ केंद्रीय नेतृत्व को शिकायतों का अंबार लगा दिया था। हालांकि एक-दो दिन पहले ही एक गुट की ओर से मीडिया में इस तरह की खबरें प्लांट कराई गई थीं कि राजस्थान से चंद्रशेखर का मन भर गया है और वे केंद्रीय नेतृत्व से मिलकर नई जिम्मेदारी लेने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।
भजनलाल को सीएम बनाने में अहम भूमिकाः
इधर, पार्टी सूत्रों की मानें तो तीन अध्यक्षों के साथ प्रदेश महामंत्री रह चुके भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की अहम भूमिका मानी जा रही है। क्योंकि भजनलाल चंद्रशेखर के जरिए ही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के संपर्क में आए थे। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के निर्देश पर उन्होंने मथुरा जिले के गोवर्धन में भूपेंद्र यादव को परिक्रमा करवाने का जिम्मा संभाला।
भजनलाल ने उन्हें 11 परिक्रमा करने पर फल मिलने के बारे में बताया। लेकिन, 2-3 परिक्रमा में ही भूपेंद्र यादव संगठन के रास्ते प्रभारी और केंद्रीय मंत्री तक पहुंच गए। इससे उनका विश्वास बढ़ा तो उन्होंने भजनलाल को जेपी नड्डा से मिलवाया। गोवर्धन परिक्रमा के फल से ही नड्डा को कार्यकाल का विस्तार मिला। फिर नड्डा ने भजनलाल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलाया। शाह के संपर्क में आने के भजनलाल उनका भरोसा जीतने में कामयाब हो गए और मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


