Reservation should be given to general category in Panchayati Raj in TSP area.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टीएसपी क्षेत्र में सामान्य वर्ग को पंचायती राज में दिया जाए आरक्षण

khaskhabar.com: शनिवार, 23 सितम्बर 2023 7:17 PM (IST)
टीएसपी क्षेत्र में सामान्य वर्ग को पंचायती राज में दिया जाए आरक्षण
- राजपूत महासभा संस्थान ने भरी हुंकार उदयपुर । राजपूत करणी सेना के 17 साल पूरे होने पर शनिवार को न्यायाधिकार महासभा का आयोजन उदयपुर शहर के गांधी ग्राउंड में आयोजित हुआ। इसमें न्यायाधिकार महासभा के माध्यम से 17 सूत्री मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचाया गया। जिसमें वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने के साथ क्षत्रिय कल्याण बोर्ड का गठन करने और टीएसपी क्षेत्र में सामान्य वर्ग को पंचायती राज में आरक्षण देने जैसी 17 मांगों को लेहर हुंकार भरी गई। न्यायाधिकार महासभा में राज्य के विभिन्न जिलों के राजपूत समाज के लोग गाँधी ग्राउंड पहुंचे। इसी कड़ी में राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग के बैनर तले मेवाड़ के क्षत्रियों ने भी न्यायाधिकार महासभा में भाग लिया।
राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर सभाग के महासचिव प्रदीप सिंह भाटी के नेतृत्व में राजपूत समाज के लोग रावजी का हाटा स्थित राजपूत भवन से ढोल नगाड़ों के साथ न्यायाधिकार रैली में शरीक होने रवाना हुए। राजपूत समाज के भवन से जैसे—जैसे रैली आगे बढ़ती गई, राजपूत समाज के लोग जुड़ते गए और काफिले के साथ गाँधी ग्राउंड पहुँचे।
इस दौरान राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग के अध्यक्ष संतसिंह भाटी, महासचिव प्रदीप सिंह भाटी, राजपूत महासभा संस्था उदयपुर संभाग की कार्यकारिणी के आरके सिंह चौहान, जय सिंह, हितेंद्र सिंह राठौड़, ज्ञान सिंह, यशपाल सिंह, दलपत सिंह, लोकराज सिंह, भगवत सिंह, नरेंद्र सिंह, रेखा चुंडावत, करण सिंह, मीना चौहान, रुकमणी कुंवर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement