Advertisement
मोदी सरकार में पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर मंडरा रहा है खतराः विश्वकर्मा

उन्होनंे मोदी सरकार से अनुसूचित जाति/जनजाति के साथ ओबीसी पदोन्नति में आरक्षण देने तथा 21 अप्रैल, 2017 के निर्णय को शिथिल करने के लिए उच्चतम न्यायालय की पूर्ण पीठ व संविधान पीठ के सामने सरकार का पक्ष रखकर 50 प्रतिशत के अंदर आरक्षित वर्ग को सीमित रखने के निर्णय में बदलाव कर कटऑफ मेरिट के आधार पर ओबीसी, अनुसूचित जाति/जनजाति को अनारिक्षत पदों में स्थान दिलाए जाने की मांग की है।
डॉ. विश्वकर्मा ने आरटीई के तहत मिले जवाब के आधार पर बताया, "केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 8852 प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर कार्यरत हैं, जिसमें सवर्ण 7771, ओबीसी 1081, अनुसूचित जाति 558 व अनुसूचित जनजाति के 268 हैं। देश के विश्वविद्यालयों में 90 प्रतिशत कुलपति सवर्ण, 6.9 प्रतिशत ओबीसी, 3.1 प्रतिशत अनुसूचित जाति के हैं और अनुसूचित जनजाति का प्रतिनिधित्व शून्य हैं। प्रथम श्रेणी की नौकरियों में सामान्य वर्ग 76.8 प्रतिशत, ओबीसी 6.9 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति 4.8 प्रतिशत व अनुसूचित जाति 11.5 प्रतिशत हैं। देश में 8676 मठों के मठाधीशों मंे 90 प्रतिशत ब्राह्मण, चार प्रतिशत ओबीसी, छह प्रतिशत अन्य सवर्ण हैं।"
-आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


