Advertisement
नगर निकाय चुनाव में बीसीए वर्ग को आरक्षण, वार्डबंदी पूरी होने पर होंगे निकाय चुनाव : दुष्यंत चौटाला

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन सरकार पिछले करीब साढ़े तीन साल से प्रदेश में विकास के विजन के साथ काम कर रही है और जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि जीएसटी टैक्स कलेक्शन की वृद्धि में हरियाणा ने तरक्की करते हुए देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में सुधार के लिए बेहतर कार्य किए गए है और सड़क विकास, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, रोजगार, डिजिटल आदि क्षेत्रों में आम जन को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही है।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार के प्रयासों से प्रदेश में पिछले साढ़े तीन साल में करीब 34 हजार करोड़ रुपए का निवेश हुआ है और मारुति-सुजुकी प्लांट जैसे कई बड़े उद्योग हरियाणा में स्थापित हो रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए इतने बड़े निवेश से राज्य के लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बन रहे है। डिप्टी सीएम ने कहा कि इसी तरह गुरुग्राम ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट पर सरकार काम कर रही है और जल्द नीलामी प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आमजन की समस्याएं भी सुनी और सम्बंधित अधिकारियों को उनके त्वरित हल के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ जेजेपी नेता डॉ केसी बांगड़, वरिष्ठ नेत्री फूलवती देवी, चेयरमैन सुमित राणा, देवेन्द्र कादियान, हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन सुरेश मित्तल, जेजेपी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र धौला, जिलाध्यक्ष राज सिंह दहिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


