RERA strict on builders: Om Sky Rise Developers will return Rs 1.05 lakh including interest to the customer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

RERA बिल्डरों पर सख्त : ओम स्काई राइज डेवलपर्स ग्राहक को लौटाएगा ब्याज समेत 1.05 लाख रुपए

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 जनवरी 2025 7:58 PM (IST)
RERA बिल्डरों पर सख्त : ओम स्काई राइज डेवलपर्स ग्राहक को लौटाएगा ब्याज समेत 1.05 लाख रुपए
- गिरिराज अग्रवाल - भरतपुर। राजस्थान रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) ने "नंद गांव फेज-2" प्रोजेक्ट से जुड़ी एक शिकायत पर बड़ा फैसला सुनाया है। यह प्रोजेक्ट जयपुर के सांगानेर तहसील में स्थित है और इसका पंजीकरण संख्या RAJ/P/2017/561 है। रेरा के सदस्य सुधीर कुमार शर्मा ने पैसे लेकर फ्लैट नहीं देने के मामले में बिल्डर को आदेश दिया है कि वह ग्राहक की जमा रकम 1.05 लाख रुपए लौटाए। इसके साथ ही इस राशि पर 11.10 प्रतिशत की दर से ब्याज राशि का भी भुगतान करे।
प्रकरण के मुताबिक शिकायतकर्ता मनोज कुमार अंबेश, निवासी विकास नगर भरतपुर ने रेरा के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने उक्त प्रोजेक्ट में एक फ्लैट बुक किया था, जिसके लिए उन्होंने 22 अक्टूबर 2016 को ₹50,000 और 11 दिसंबर 2016 को ₹55,000, कुल मिलाकर ₹1,05,000 का भुगतान किया था। कुल फ्लैट की कीमत ₹10,50,000 तय की गई थी। पीड़ित पक्ष का आऱोप था कि उन्हें अब तक बिक्री अनुबंध की प्रति प्रदान नहीं की गई है। रेरा के रिकॉर्ड के अनुसार, यह प्रोजेक्ट अब "लैप्सड प्रोजेक्ट" की श्रेणी में है।
मामले की सुनवाई में यह भी सामने आया कि बिल्डर्स ओम स्काई राइज डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने रेरा के समक्ष अब तक कोई जवाब दाखिल नहीं किया। कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद उसकी ओर से कोई वकील अथवा प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ। जबकि बिल्डर्स का ऑफिस मानसरोवर में न्यू सांगानेर रोड पर मुहाना रोड इस्कॉन मार्ग पर ही स्थित है।
सुनवाई के बाद रेरा सदस्य सुधीर कुमार शर्मा ने शिकायतकर्ता को ₹1,05,000 की धनराशि वापस दिए जाने का आदेश दिया है। साथ ही, इस राशि पर कुल 11.10% वार्षिक ब्याज देने का निर्देश दिया गया है। यह ब्याज प्रत्येक भुगतान की तारीख से लागू होगा। बिल्डर को यह राशि 45 दिनों के भीतर वापस लौटानी होगी। …पूरा फैसला पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement