Advertisement
RERA : बिल्डर और खरीदार दोनों निकले डिफॉल्टर, अब बिना ब्याज के वापस मिलेगी जमा पूंजी

शिकायतकर्ता रवींद्र कुमार ने 14 नवंबर 2017 को 'गुलमोहर पार्क' प्रोजेक्ट में फ्लैट नंबर A-537 बुक किया था। फ्लैट की कुल कीमत 8.44 लाख रुपये तय हुई थी, जिसके एवज में खरीदार ने बुकिंग राशि के तौर पर 1,52,000 रुपये का भुगतान किया। समझौते के अनुसार, प्रोजेक्ट का काम सितंबर 2019 तक पूरा होना था। लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी न तो प्रोजेक्ट पूरा हुआ और न ही खरीदार को कब्जा मिला।
दोनों पक्षों की 'डिफ़ॉल्ट' स्थिति ने उलझाया मामलाः
सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बिल्डर ने समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया, जिससे वह डिफॉल्टर घोषित हुआ। वहीं दूसरी ओर, खरीदार ने भी बुकिंग राशि के बाद आगे की किस्तों का भुगतान नहीं किया। बिल्डर का तर्क था कि चूंकि खरीदार ने भुगतान समय पर नहीं किया, इसलिए उसे ब्याज या रिफंड का हक नहीं है। खरीदार का आरोप था कि प्रोजेक्ट की स्थिति देखकर उसने आगे भुगतान नहीं किया।
रेरा का फैसला : न ब्याज, न कटौतीः
अथॉरिटी ने प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए पाया कि प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन 'लैप्ड' (समाप्त) हो चुका है और यह अधूरा है। रेरा ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि जब दोनों पक्ष अपनी जिम्मेदारियों से चूके हों, तो ऐसे में 'ब्याज' देना उचित नहीं होगा। अदालत ने शिवाय अफोर्डेबल होम्स को सख्त निर्देश दिए हैं कि खरीदार द्वारा जमा की गई पूरी राशि 1,52,000 रुपये वापस की जाए। इस राशि में से बिल्डर कोई भी प्रशासनिक या कैंसिलेशन कटौती नहीं कर सकेगा। चूंकि खरीदार ने भी भुगतान में देरी की थी, इसलिए उसे इस राशि पर कोई ब्याज नहीं दिया जाएगा। इस आदेश का पालन 45 दिनों के भीतर करना अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


