Request for allocation of funds for sports stadium in Rajsamand -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजसमन्द में खेल स्टेडियम के लिए राशि आवंटन करने का आग्रह

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 अगस्त 2021 8:45 PM (IST)
राजसमन्द में खेल स्टेडियम के लिए राशि आवंटन करने का आग्रह
नई दिल्ली। राजसमन्द सांसद दीया कुमारी ने गुरुवार को केंद्रीय खेल एवं युवा मामलात मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट कर राजसमंद जिला खेल स्टेडियम हेतु ग्राम भाणा में आवंटित भूमि पर खेलो इंडिया योजना के तहत राशि स्वीकृत कराये जाने का आग्रह किया है। मुलाकात के दौरान सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि बीते दिनों ही राजसमन्द की खेल प्रतिभा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा प्राप्त किये बिना टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। यहां तक कि राजसमन्द में खेल स्टेडियम भी नहीं है, बिना सुविधाओं के भी संघर्ष करते हुए राजसमन्द ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं, अगर राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं ही उपलब्ध हो जाए तो सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता।
सांसद दीयाकुमारी ने भाणा, राजसमंद में स्थित खेल स्टेडियम हेतु आवंटित भूमि पर इनडोर स्टेडियम, रनिंग ट्रेक एवं हॉकी टर्फ़ के लिए खेलो इंडिया के अंतर्गत राशि स्वीकृत कराने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement