Reply to PM Omar Abdullah, said-Modi conspiracy would never be a workman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM का अब्दुल्ला को जवाब, बोले- मोदी के होते ये साजिश कभी कामयाब नहीं होगी

khaskhabar.com: सोमवार, 01 अप्रैल 2019 9:41 PM (IST)
PM का अब्दुल्ला को जवाब, बोले- मोदी के होते ये साजिश कभी कामयाब नहीं होगी
हैदराबाद। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला द्वारा राज्य में अलग प्रधानमंत्री की व्यवस्था को दोबारा बहाल कराने की बात कहने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और महागठबंधन में शामिल दलों से कई सवाल पूछे हैं। प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में अपनी एक रैली के दौरान उमर के बयान के बहाने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को आड़े हाथों लेते हुए दलों से पूछा है कि क्या कारण है कि उनका साथी दल इस तरह की बात बोलने की हिम्मत कर रहा है। तेलंगाना में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने उमर के बयान की आलोचना की। नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा,'कांग्रेस के एक बड़े सहयोगी दल नैशनल कॉन्फ्रेंस ने यह बयान दिया है कि कश्मीर में अलग पीएम होना चाहिए। आप मुझे बताइए क्या आपको कांग्रेस की साथी पार्टी की यह मांग मंजूर है।'
पीएम ने सभा में कहा, 'कांग्रेस के एक बड़े सहयोगी दल और महागठबंधन के सबसे बड़े साथी नैशनल कॉन्फ्रेंस ने बयान दिया है कि कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री होना चाहिए। आप मुझे बताइए कांग्रेस की साथी पार्टी की मांग आपको या हिंदुस्तान में किसी को मंजूर है।'

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement