हिसार। जन परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में गुरुवार को उस समय सभी हैरान रह गए। जब एक शिकायतकर्ता व्यापारी राजेंद्र गोदारा ने प्रशासनिक अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया और इस पर कार्यवाही नहीं करने की बात कही। व्यापारी ने कहा कि निगम ने इस मामले में महज नोटिस भेजने की कार्यवाही की। इसके अलावा उन्होंने कुछ नहीं किया। साथ ही निगम अधिकारियों ने कहा कि जिसे इस अवैध अतिक्रमण से परेशानी है। वो पैसे दें तो निगम प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर सकता है।