Advertisement
गलता तीर्थ पर अवध-बृज फागोत्सव में विभिन्न आयोजनों में धर्म और संस्कृति होगी साकार

डॉ. कृष्णाकांत पाठक ने ब्रज-अवध फागोत्सव को अधिक गरिमामय बनाने और साधुसंतों की गरिमामय सहभागिता सुनिष्चित करने के लिए श्री गलता तीर्थ के साधु संतों से भी विस्तार से विचार विमर्श किया। इस अवसर पर गौ पूजन, तिलक- आशीर्वाद, माखन मिश्री और श्रीखण्ड के प्रसाद के साथ ही महाआरती का भी कार्यक्रम रखा गया है। श्रृद्धालुओं को भगवान श्रीराम और भगवान श्री कृष्ण की आरती का अवसर भी उपलब्ध होगा।
देवस्थान सचिव डॉ. पाठक ने बताया कि सरकार द्वारा श्री गलता तीर्थ के पुजारियों को धोती, शॉल, अंगवस्त्रम्, श्रीफल व दक्षिणा भी भेंट की जाएगी। फागोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों में आने वाले श्रृद्धालुओं खासतौर से महिलाओं के तिलक चंदन लगाने के लिए बालिकाओं-महिलाओं द्वारा लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि फागोत्सव में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के श्री सीताराम मंदिर में मर्यादित अवध होली का आयोजन होगा तो लीलापुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण के श्री गोविन्द गोपाल मंदिर में बृज होली का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि संपूर्ण कार्यक्रम मर्यादित, गरिमामय और धर्ममय आयोजित किये जाएंगे। कार्यक्रम में प्रसाद वितरण भी होगा। अवध-बृज फागोत्सव अपरान्ह 4 बजे आरंभ होगा।
फागोत्सव का आयोजन देवस्थान विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम आमेर विकास प्राधिकरण की भी सहभागिता रहेगी। उन्होंने जयपुरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में गलता तीर्थ पर आयोजित अद्भूत अनूठे अवध-बृज फागोत्सव और इस अवसर पर आयोजित अन्य प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का खुला आमंत्रण और आग्रह किया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


