Relief to Bank personnel from exchange old notes -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैंककर्मियों को नोट अदला-बदली से राहत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 4:49 PM (IST)
बैंककर्मियों को नोट अदला-बदली से राहत
नई दिल्ली। देशभर के बैंकों में 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों की अदला-बदली बंद होने से बैंककर्मियों ने राहत की सांस ली है। इन पुराने नोटों को अब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के काउंटरों पर बदला जा सकता है और बैंकों में जमा कराया जा सकता है। आरबीआई के कर्मचारियों को हालांकि अभी भी इस समस्या से दो-चार होना पड़ेगा। आईसीआईसीआई बैंक की साकेत स्थित शाखा के कार्यकारी अधिकारी ने बताया, "यह अकेला काम ही हम सब पर बहुत बड़ा बोझ था। हमें सिर्फ 2,000 रुपये के लिए पहचान पत्र के दस्तावेजों को वास्तविक पहचान पत्रों से सत्यापित करना पड़ता था और लोगों की तर्जनी उंगली पर निशाना लगाना पड़ता था। लोग इन प्रक्रियाओं से उब गए थे। उन्होंने आगे बताया कि कुछ लोग इस अधिसूचना के साथ आते थे कि वे 4,000 रुपये तक बदलवा सकते हैं लेकिन जब बैंककर्मी उन्हें बताते थे कि अब यह सीमा घटकर 2,000 रुपये हो गई है तो उन्हें यकीन नहीं होता था। इससे दोनों के बीच में बहस हो जाती थी। यह मनौवैज्ञानिक भार था। राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement