Advertisement
पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी से राहत: 5 दिनों तक बारिश और आंधी का अलर्ट, पारा 40 डिग्री से नीचे लुढ़का

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दिखेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) दस्तक दे रहा है। साथ ही अरब सागर से आ रही नमी और राजस्थान के पास बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पंजाब में बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। आज पठानकोट, होशियारपुर, बठिंडा और मानसा समेत 7 जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
पूरे सप्ताह का अनुमान
3 और 4 मई: पठानकोट, अमृतसर, जालंधर और लुधियाना जैसे जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
5 मई: फिरोजपुर, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा सहित कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश होने के आसार हैं।
6 और 7 मई: सप्ताह के अंत तक कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 घंटों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उसके बाद बारिश के चलते पारा 3 से 4 डिग्री तक और गिर जाएगा। इससे आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को झुलसाने वाली लू (Heat Wave) से पूरी तरह निजात मिलेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मोहाली
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


