Relief from heat due to lack of temperature in the state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश के तापमान में कमी से गरमी से राहत 

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अप्रैल 2017 7:09 PM (IST)
प्रदेश के तापमान में कमी से गरमी से राहत 
जयपुर। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। जिसके बाद प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटो के दौरान तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान कोटा में रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा जयपुर में आज दिन का तापमान 36 डिग्री, उदयपुर में 35.6, चूरु में 35.4, बाड़मेर में 34.8 और अजमेर में 33.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में इस दौरान रात के तापमान में भी कमी आई। रात में सबसे ज्यादा 28 डिग्री सेल्सियस तापमान चूरु में दर्ज किया गया। कल तक के मौसम के बारे में अनुमान है कि राज्य में कहीं-कहीं तेज आंधी या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 39 और 26 डिग्री रहने की संभावना है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement