Release of Tamarind Ek, a book written by Sarushati Dhoke Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरुशटी ढोके की लिखी किताब ‘टैमारिंड एक’ का विमोचन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 10:18 PM (IST)
सरुशटी ढोके की लिखी किताब ‘टैमारिंड एक’ का विमोचन
इस किताब में सरुशटी ने रसूखदारों द्वारा हमारे किसानों की पैदावार को बर्बाद किये जाने जैसे गंभीर मुद्दों को उभारा है। यह किताब कर्जों के बोझ तले दबे किसानों, स्कूलों की खस्ता हालातों, अध्यापकों में बढ़ रहे राजनैतिक रुझान, लड़कियों को स्कूलों से हटा कर छोटी उम्र में विवाह करने, पैसों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित और संताप भोग रहे लोगों, पढ़ने की जगह केवल मिड्ड डे मील की ललक के लिए स्कूल जाते बच्चों आदि त्रासदी भरे मसलों की कहानी कहती है। यह सभी मुद्दे एक परिवार के चार सदस्यों, शिवा,यशोदा, कविता और रघू नामों के किरदारों के साथ उभारे गए हैं, जो पीढिय़ों से गावों में ऐसी दयनीय और दुर्भाग्य भरी जि़ंदगी जीने के लिए मजबूर हैं। किताब में यह किरदार गांव छोड़ कर जाने की विचारधारा के उलट कठिन समय से डट कर जूझने के भावों को पेश करते हैं। ‘टैमारिंड एक’ एक ऐसी कहानी है जो चाहे सच्ची तो नहीं परन्तु सच्ची की जा सकती है। रस्किन बाँड के मुताबिक यह किताब पुराने ज़माने के प्यार और जि़ंदगी की सांझ को मशहूर करती है और इसके साथ ही बचपन की मौज मस्तियों, दिलों में पड़े फासले और रूखेपन, कड़वी सच्चाइयों को भी किताब में जगह दी गई है। इस मौके पर अन्य आदरणीयों के अलावा जे.एम बालामुरगन, प्रमुख सचिव राज्यपाल डी.के तिवाड़ी, प्रमुख सचिव, राकेश वर्मा, सचिव, जसप्रीत तलवार, सचिव, हरदीप सिंह ढिल्लों, डीजीपी, कानून और व्यवस्था,पंजाब, आर.एन ढोके , एडीजीपी सुरक्षा, ईश्वर सिंह, एडीजीपी, कानून और व्यवस्था और खुशवंत सिंह, सूचना कमिशनर, पंजाब सरकार के कई अन्य उच्च अधिकारी मौजूद थे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement