Registration offices will remain open on Saturdays for the convenience of the general public-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आमजन की सुविधा के लिए पंजीयन कार्यालय शनिवार को भी खुले रहेंगे

khaskhabar.com: बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 7:15 PM (IST)
आमजन की सुविधा के लिए पंजीयन कार्यालय शनिवार को भी खुले रहेंगे
भीलवाड़ा। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग अजमेर ने आमजन की सुविधा और फेस्टीवल सीजन को देखते हुए समस्त पूर्णकालिक और पदेन उप पंजीयक कार्यालयों को 19 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को सामान्य कार्यदिवसों के समान खोलने के निर्देश दिए हैं। उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग वृत भीलवाड़ा, मोहम्मद ताहिर ने बताया कि आमजन की सुविधा को देखते हुए राजकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खोले जाएंगे। इससे त्योहारों पर बाहर से आ रहे लोगों को राजकीय अवकाश के दिनों में भी दस्तावेजों के पंजीयन की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement