Referring to the city traffic problems in Bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहर की यातायात समस्या पर की चर्चा, दिए सुझाव

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 12:28 PM (IST)
शहर की यातायात समस्या पर की चर्चा, दिए सुझाव
बीकानेर। यहां व्यापार उद्योग मण्डल परिसर में बीकानेर पुलिस विभाग एवं व्यापारियों की एक बैठक रखी गई। जिसमें बीकानेर की यातायात समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक जिला पुलिस अधीक्षक अमनदीप सिंह कपूर व नगर निगम आयुक्त आर. के. जायसवाल, यूआईटी अधिकारी श्रवण कुमार की उपस्थिति में हुई। प्रारम्भ में व्यापार मण्डल सचिव कन्हैयालाल बोथरा ने केईएम रोड के ट्रैफिक जाम के हल के लिए रतनबिहारी पार्क में पार्किंग बनाने के लिए शीघ्र प्रयास करने का निवेदन किया। वर्तमान में देवस्थान विभाग द्वार नगर विकास न्यास को पार्किंग के लिए भूमि प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की हुई है। गंगाशहर की यातायात व्यवस्था के बारे में मोहन सुराणा ने बताया कि नोखा रोड पर बजरी व ईंटों से भरी गाडिय़ां खड़ी रहती हंै। राजमार्ग पर हर समय दुर्घटना का भय लगा रहता है। गंगाशहर मुख्य बाजार में सरकारी अस्पताल के आस-पास व सामने अवैध अतिक्रमणों की भरमार है। घनश्याम लखाणी ने कहा कि मोहता चौक, बड़ा बाजार, लक्ष्मीनाथ मंदिर में पुराने टैक्सी स्टेण्ड हैं, नए टेक्सी स्टेण्ड नहीं बने हैं, स्टेण्ड पर टैक्सियों की संख्या निर्धारित संख्या से बहुत ज्यादा है जो बेतरतीब ढंग से खड़ी रहती हैं। गोपीकिशन गहलोत ने नोखा रोड पर गायों की समस्या का जिक्र किया। उन्होंने बड़ा हनुमान मंदिर, तुलसी सर्किल, म्यूजियम सर्किल सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक लाइट लगाने एवं उसे सुचारू रूप से चलाने की बात कही। अब्दुल मजीद खोखर ने कहा कि शहर की यातायात की हालत बहुत खराब है। पं. जयदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस, प्रशासन एवं व्यापारियों के बीच इस प्रकार की बैठक नियमित रूप से होनी चाहिए। अंत में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन एवं व्यापारी हमें सकारात्मक सहयोग करें तो हम बीकानेर की यातायात व्यवस्था को सुधारने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने व्यापार मण्डल अध्यक्ष व बीकाजी ग्रुप के चेयरमेन शिवरतन अग्रवाल को पुलिस विभाग को दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में गुरुनानक मार्केट, मॉर्डन मार्केट, तोलियासर गली मार्केट, फड़ बाजार, स्टेशन रोड मार्केट के पदाधिकारियों ने भी अपनी समस्याएं रखी और उसके हल के लिए सुझाव भी दिए। बैठक में सह सचिव सुरेन्द्र पटवा, मोहन राठी, हेतराम गौड़, जयचंदलाल डागा, विमलचंद चौरडिय़ा, राजेन्द्र डीडवानिया, देवी चंद खत्री, श्याम सोनी, राजू खत्री, महेन्द्र अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement