Recruitment will be done in state technical colleges: Subhash Garg-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजकीय तकनीकी महाविद्यालयों में जल्द होगी भर्ती: सुभाष गर्ग

khaskhabar.com: बुधवार, 02 जनवरी 2019 5:49 PM (IST)
राजकीय तकनीकी महाविद्यालयों में जल्द होगी भर्ती: सुभाष गर्ग
जयपुर। तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग ने कहा कि राजकीय अभियांत्रिकी तथा पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक भर्तियों को जल्दी से जल्दी भरने के प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक अधिकारी तथा कर्मचारियों के ड्यूटी पर समय से नहीं पहुंचने और काम में कोताही को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गर्ग बुधवार को झालाना स्थित सेन्टर फॉर इलेक्ट्रोनिक गवर्नेन्स में आयोजित राजकीय अभियांत्रिकी तथा पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संस्थानों में फेकल्टी, लैब सुविधाओं, प्लेसमेंट व इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थिति के बारे में जानकारी ली। गर्ग ने तकनीकी संस्थानों में विद्यार्थियों की घटती हुई संख्या पर चिंता व्यक्त की और कहा कि अच्छे शिक्षक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कॉलेज छोडऩे के पश्चात् अच्छा प्लेसमेंट देकर विद्यार्थियों को आकर्षित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तकनीकी संस्थानों में जॉब ओरिएन्टेड कोर्सेज चलाए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के अच्छे अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता महत्त्वपूर्ण मुद्दा है, और इसका सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने इसके लिए लिखित परीक्षा को सलेक्शन का आधार मानने तथा ओपन इंटरव्यू का सुझाव दिया। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रशासनिक अधिकारी कमरे में नहीं बैठें तथा फील्ड में जाकर नियमित रूप से निरीक्षण करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement