Recruitment dispute in Haryana: Recruitment process halted after Congress complaint-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा में भर्ती विवाद : कांग्रेस की शिकायत के बाद भर्ती प्रक्रिया रुकी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 4:24 PM (IST)
हरियाणा में भर्ती विवाद : कांग्रेस की शिकायत के बाद भर्ती प्रक्रिया रुकी
चंडीगढ़। हरियाणा में चुनाव की घोषणा के बाद, हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया को कांग्रेस सांसद जयराम रमेश की शिकायत के बाद रोक दिया गया है। इस पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। सत्तापक्ष के लोग कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने जानबूझकर भर्ती प्रक्रिया को रोकवाने की शिकायत की। वहीं, युवाओं का कहना है कि कांग्रेस ने भाजपा द्वारा शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया को रोककर उनकी रोजगार की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया है। युवाओं का आरोप है कि कांग्रेस ने पांच साल तक भाजपा पर नौकरी न देने का आरोप लगाया और अब जब भाजपा ने भर्ती निकाली, तो कांग्रेस ने इसे रोक दिया। कांग्रेस के नेताओं को यह साबित करने के बजाय कि वे राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं, यह बेहतर होता कि वे भर्ती प्रक्रिया को चलने देते, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement