Advertisement
पाकिस्तान की मुद्रा में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज

वित्तीय वर्ष 2023 पाकिस्तान के लिए एक चुनौतीपूर्ण वर्ष रहा। इस्माइल इकबाल सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख फहद रऊफ ने कहा कि पीकेआर मुख्य रूप से आईएमएफ के दबाव में आया।
रऊफ ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 फिर से चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है क्योंकि यह चुनावी वर्ष है।
कराची स्थित ब्रोकरेज फर्म आरिफ हबीब लिमिटेड के हवाले से कहा गया कि अगर पाकिस्तान मौजूदा समीक्षा को पूरा करने में कामयाब हो जाता है तो रुपये पर दबाव कुछ हद तक कम हो जाएगा। हालांकि यह तभी संभव होगा जब पाकिस्तान किसी अन्य आईएमएफ कार्यक्रम में शामिल होगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि रुपये में गिरावट ऋण अदायगी में आई चुनौतियों के कारण हुआ है।
1.1 बिलियन डॉलर की किश्त जारी करने के लिए पाकिस्तान आईएमएफ के साथ समझौते की प्रतीक्षा कर रहा है।
छह महीने से अधिक समय से रुका देश का ऋण कार्यक्रम 30 जून को समाप्त हो रहा है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


