Received warm clothing to the needy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जरूरतमंद लोगों को मिले गर्म कपड़े

khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 6:53 PM (IST)
जरूरतमंद लोगों को मिले गर्म कपड़े
बाड़मेर। ग्रुप फॉर पीपल और महिला विंग की सदस्यों ने ग्रुप के वस्त्र बैंक का शुभारम्भ कच्ची बस्ती मोती नगर में जरूरतमन्द परिवारों को वस्त्र और सर्दी से बचने के लिए कम्बल वितरित किए। ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की शहर की गमनं कच्ची बस्ती मोती नगर में कोई सौ दो परिवार गाडोलिया लोहारों के रहते हैं ,आर्थिक रूप से बेहद कमज़ोर परिवारों को ग्रुप की महिला सदस्यों और पुरुष सदस्यों ने संबल प्रदान करते हुए कम्बल और आवश्यक वस्त्रों का वितरण किया। जिल में पहली बार वस्त्र बैंक की स्थापना ग्रुप द्वारा की गयी हैं जिसमे घर घर से वस्त्र एकत्रित कर जरूरतमंद परिवारों को वितरित किये जाने हैं ,जरूरतमंद परिवारों को कम्बल और वस्त्र मिलने के बाद चेहरे खिल उठे ,उन्हें सर्दी से बचने के लिए आवश्यक गर्म कम्बल दिए गए तो बच्चो को कपड़े मिल सके। इस अवसर पर ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी ,संजय शर्मा ,रणवीर सिंह भादू ,महेश पनपालिया ,हितेश मूंदड़ा ,छगन सिंह चौहान ,सुरेश डाभी ,महेन्द्र सिंह तेजमालता ,उत्तमाराम सहित महिला विंग की सह संयोजिका ज्योति पनपालिया ,जाग्रति छंगाणी ,तरुणा ,सुचित्रा छंगाणी , गायत्री सहित कई महिला सदस्य उपस्थित थे। बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement