rebels given way out from aleppo city in syria-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अलेप्पो से विद्रोहियों की निकासी जारी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016 9:07 PM (IST)
अलेप्पो से विद्रोहियों की निकासी जारी
दमिश्क। सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो में रात भर विद्रोहियों का निकास जारी रहा है। राज्य टीवी ने यह जानकारी दी। टीवी ने बताया, विद्रोहियों की रात में यहां से निकासी की प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी, जब तक अलेप्पो में उनकी उपस्थिति समाप्त नहीं हो जाती है। अलेप्पो शहर से सभी विद्रोहियों को खाली कराने के एक समझौते के हिस्से के तहत पूर्वी अलेप्पो से विद्रोहियों को ले जाने वाली बसें गुरूवार दोपहर से रवाना होना शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पूर्वी अलेप्पो के शेष बचे विद्रोही नियंत्रित क्षेत्रों से हरे रंग की बसें निकलना शुरू हो गई हैं। यह निकासी तुर्की और रूस के बीच पूर्वी अलेप्पो के शेष गढों से विद्रोहियों और उनके परिवारों के जाने के समझौते के तहत हो रही है। (आईएएनएस/सिन्हुआ)

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement