Realizing the dream of common people to have a home will be the first priority: Arvind Poswal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आमजन के आशियाने का सपना साकार करना रहेगी पहली प्राथमिकता : अरविंद पोसवाल

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 अप्रैल 2026 4:36 PM (IST)
आमजन के आशियाने का सपना साकार करना रहेगी पहली प्राथमिकता : अरविंद पोसवाल
खास खबर। जयपुर आमजन के आशियाने के सपने को साकार करना आवासन मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह कहना है आवासन आयुक्त अरविंद पोसवाल का। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अरविंद पोसवाल ने गुरुवार को आवासन मंडल के मुख्यालय आवास भवन में आयुक्त का कार्यभार संभाला। उन्होंने मुख्यालय पर पदस्थापित अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक लेकर चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी भी ली।
पोसवाल ने मंडल टीम द्वारा पिछले वर्षों में किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए बधाई दी और इस गति को निरंतर बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि आवासन मंडल ने गुणवत्तायुक्त और समयबद्ध तरीके से कार्य करते हुए आमजन का विश्वास पाया है। सभी अधकारिगण इस विश्वास को बरकरार रखें। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ काम करते हुए ही हम आवासन मंडल की हमारा प्रयास-सबको आवास थीम को मजबूत करते हुए आमजन को सुविधा संपन्न और गुणवत्ता युक्त आवास उपलब्ध करा सकते हैं।
आवासन आयुक्त को इससे पूर्व संबंधित अधिकारियों ने प्रदेश और जयपुर में चल रही विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विलंब से चल रही परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से योजना बनाकर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। साथ ही आवासन आयुक्त ने गुरुवार को ही आवास भवन का निरीक्षण किया एवं मुख्यालय के विभिन्न शाखाओं और प्रकोष्ठों में कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इससे पूर्व सचिव गोपाल सिंह ने आयुक्त को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य संपदा अधिकारी अशोक कुमार, मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल, तेजवीर सिंह मीणा, प्रतीक श्रीवास्तव सहित अतिरिक्त मुख्य अभियंता और आवासीय अभियंता स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement