मुंबई। रिजर्व बैंक के नए गर्वनर ऊर्जित पटेल ने मंगलवार को अपने कार्यकाल की पहली मौद्रिक समीक्षा पेश की। आरबीआई ने रेपो रेट को 6.50 से घटाकर 6.25 कर दिया। 25 बेसिस प्वॉइंट की कटौती के साथ रिजर्व बैंक ने गेंद बैंकों के पाले में डाल दी है। अब बैंकों के ऊपर है कि वो ब्याज दरें कम करते हैं या नहीं।
आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट को 5.75प्रतिशत कर दिया है.