rbi monetary policy announced today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सस्ते हो सकते हैं होम लोन, मौद्रिक समीक्षा के नतीजे आज

khaskhabar.com: बुधवार, 08 फ़रवरी 2017 08:22 AM (IST)
सस्ते हो सकते हैं होम लोन, मौद्रिक समीक्षा के नतीजे आज
नई दिल्ली। नोटबंदी के आज तीन महीने पूरे हो रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दावे के अनुसार नोटबंदी को लेकर सब हिसाब ठीक चल रहा है। पीएम मोदी ने कहा है कि ये फैसला सही साबित हुआ है। वहीं, आज चालू वित्त वर्ष की अंतिम मौद्रिक समीक्षा के नतीजे भी आएंगे। आज पता चलेगा कि रिजर्व बैंक रेपो रेट में कटौती करेगा या नहीं। यदि ब्याज घटता है तो आपकी ईएमआई भी कम हो सकती है। रेपो रेट यानी नीतिगत ब्याज दर वो होती है जिस पर आरबीआई बैंकों को बहुत ही थोड़े समय के लिए कर्ज देता है। इस समय ये दर सवा छह फीसदी है, अक्टूबर में इसमें चौथाई फीसदी की कटौती की गई थी।

[@ पर्यटकों को आकर्षित करेगी यह घाटी, नेचर से जुड़ सकेंगे पर्यटक]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement