आरबीआई को भी नहीं पता,आखिर कहां गायब हो गए नकली नोट!
khaskhabar.com: मंगलवार, 24 जनवरी 2017 10:52 PM (IST)
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने स्वीकार किया है कि उसे इस बारे में कोई
जानकारी नहीं है कि नोटबंदी के बाद कितनी नकली करंसी पकडी गई है।
एक आरटीआई
के जवाब में रिजर्व बैंक ने माना है कि उसके पास कोई निश्चित डेटा नहीं है
कि 500 और 1000 रूपये के नोटों को अमान्य किए जाने के बाद कितने नकली नोट
पकडे गए हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल वी गलगली की ओर से दायर याचिका के जवाब में आरबीआई
के करंसी डिपार्टमेंट (नकली करंसी निगरानी प्रभाग) की ओर से दिए गए जवाब के
मुताबिक, इस सवाल के जवाब में फिलहाल हमारे पास कोई निश्चित डेटा मौजूद
नहीं है।